tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

गंगा के बढ़े जलस्तर से कासगंज में बाढ़-कटान गंभीर:6 गांवों में घुसा पानी, तीन पुलियां कटीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री

कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और कटान की स्थिति गंभीर हो गई है। नगला हंसी से राजेपुर कुर्रा तक स्थायी तटबंध न होने के कारण मूजखेड़ा, नगला दुर्जन, नगला नरपत, नगला खना, नगला पदम और नगला जयकिशन सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे मक्का, बाजरा, धान और अरबी की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। नगला हंसी-मूजखेड़ा मार्ग पर बनी तीन पुलियां तेज बहाव में कट गईं, जिससे मुख्य मार्ग का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने कटान वाले स्थानों पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की है। ग्रामीणों को राशन और अन्य जरूरी सामान के लिए भी नाव के सहारे ही आना-जाना पड़ रहा है। मूजखेड़ा में लगभग 55 परिवारों की 550 की आबादी रहती है, जिनके लिए पानी भरने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संकट के बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है। उन्होंने नगला हंसी से राजेपुर कुर्रा तक स्थायी तटबंध बनाने, क्षतिग्रस्त पुलियों पर अस्थायी व्यवस्था कर आवागमन बहाल करने, बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने और 24 घंटे जलस्तर की निगरानी की मांग की है। इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा पार्टी पदाधिकारियों के साथ मूजखेड़ा पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस की है।

a
ads vidia@adsvia
8/11/2026 | 6:17 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on गंगा के बढ़े जलस्तर से कासगंज में बाढ़-कटान गंभीर:6 गांवों में घुसा पानी, तीन पुलियां कटीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • गंगा के बढ़े जलस्तर से कासगंज में बाढ़-कटान गंभीर:6 गांवों में घुसा पानी, तीन पुलियां कटीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज गंगा के बढ़े जलस्तर से कासगंज में बाढ़-कटान गंभीर:6 गांवों में घुसा पानी, तीन पुलियां कटीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U