tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

जिस बेटे ने घसीट-घसीटकर पीटा, उसे ही बचाने पहुंची मां:जबलपुर में TI से बोली- मुझे कहां खून निकला, न हाथ टूटे न पैर, कार्रवाई नहीं चाहिए

“मुझे देखो, कहां खून निकला है? न तो मेरे हाथ टूटे हैं, न पैर... मेरा बेटा ही मेरे लिए सब कुछ है। गलती मेरी थी कि मैंने उसके पैसे खर्च कर दिए। वह जैसा भी है, मेरा बेटा है।” सरेराह बेटे की बेरहमी का शिकार हुई 75 वर्षीय बुजुर्ग मां की ये पंक्तियां ममता और बेबसी की वो दास्तान हैं, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। 8 अगस्त को जबलपुर के रांझी इलाके में बेटे द्वारा मां को बाल पकड़कर घसीटने और थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जब पुलिस आरोपी बेटे को पकड़ने पहुंची तो बुजुर्ग मां खुद थाने पहुंच गईं और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बेटे पर कार्रवाई न करने की गुहार लगाने लगीं। पहले देखें मारपीट की तस्वीरें... 2 हजार रुपए खर्च होने पर हुआ था विवाद रांझी की अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाली मित्रा विश्वकर्मा (75) अपने दो बेटों प्रमोद और राजू के साथ रहती हैं। बेटा राजू धार्मिक आयोजनों (रामायण पाठ) में जाकर काम करता है। उसने मां को संभालकर रखने के लिए करीब 6,000 रुपए दिए थे। बुजुर्ग मित्रा अपने ससुराल चली गई थीं, जहां बस के किराए और मोबाइल रिचार्ज में 2,000 रुपए खर्च हो गए। शनिवार को जब वह घर लौटीं तो पैसे खर्च होने की बात पर बेटा राजू आपा खो बैठा और उसने सड़क पर ही मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां का आरोप- पड़ोसी घर हड़पना चाहते हैं, इसलिए फंसाया थाने पहुंची बुजुर्ग मां मित्रा विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि यह उनके बेटे को फंसाने और उनका मकान हड़पने की साजिश है। मित्रा के मुताबिक, पड़ोस के कुछ लोग चाहते हैं कि हम घर खाली कर भाग जाएं। 15 साल से परेशान किया जा रहा है। वीडियो बनाकर वायरल किया गया, ताकि राजू जेल चला जाए। राजू ने बस मेरी साड़ी पकड़कर खींची थी, उसने मुझे नहीं मारा। मैं उसके खिलाफ कोई एफआईआर या बयान नहीं दूंगी। मां ने यह भी बताया कि पिछले साल ठंड के मौसम में भी पड़ोसियों ने शिकायत कर दी थी, तब वे अपने बेटे को बचाने के लिए रात भर थाने में बैठी रही थीं। टीआई बोले- महिला बेटे को बचाने के लिए बयान नहीं दे रही रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि वायरल वीडियो को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम जांच में जुटी थी। सोमवार को बुजुर्ग महिला थाने आईं और स्पष्ट कह दिया कि वे अपने बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई के लिए मनाने और शिकायत दर्ज कराने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने बयान देने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने महिला की बातें रिकॉर्ड में ले ली हैं, लेकिन बुजुर्ग से सार्वजनिक रूप से मारपीट को गलत मानते हुए आरोपी बेटे राजू की तलाश जारी रखी है। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे जबलपुर के रांझी की अशोक बिहार कॉलोनी में 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटे की मारपीट का VIDEO सामने आया है। आरोपी बेटा मां को घर से घसीटते हुए सड़क पर ले आया और सरेराह थप्पड़ मारता रहा। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सौंपा है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

a
ads vidia@adsvia
8/11/2026 | 11:37 am 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on जिस बेटे ने घसीट-घसीटकर पीटा, उसे ही बचाने पहुंची मां:जबलपुर में TI से बोली- मुझे कहां खून निकला, न हाथ टूटे न पैर, कार्रवाई नहीं चाहिए. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • जिस बेटे ने घसीट-घसीटकर पीटा, उसे ही बचाने पहुंची मां:जबलपुर में TI से बोली- मुझे कहां खून निकला, न हाथ टूटे न पैर, कार्रवाई नहीं चाहिए को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज जिस बेटे ने घसीट-घसीटकर पीटा, उसे ही बचाने पहुंची मां:जबलपुर में TI से बोली- मुझे कहां खून निकला, न हाथ टूटे न पैर, कार्रवाई नहीं चाहिए से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U