tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला

मुंबई के विले पार्ले इलके में आग से ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घटना शांता भवन नाम की बिल्डिंग में रात करीब 10 बजे हुई। नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। नानावटी अस्पताल की CMO डॉ. मुग्धा के मुताबिक, छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। इनमें से दो को अस्पताल लाने पर मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान ढाई साल के अबीर और 23 साल की अंकिता के रूप में हुई है। आग की तस्वीरें... लेवल-1 से लेवल-2 तक पहुंची आग मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 यानी मामूली आग बताया। रात 10:16 बजे इसे लेवल-2 यानी मध्यम स्तर की आग कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, इलाके में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी, एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड का स्टाफ मौके पर पहुंचा। देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा। मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में 4 फरवरी को गुब्बारा फटने से आग लग गई थी। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसा। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया था। आग दोनों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें... ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... नवी मुंबई में रहवासी बिल्डिंग में आग, 4 की मौत:सभी एक परिवार से थे, 6 साल की बच्ची भी शामिल; 15 लोगों के सुरक्षित बाहर निकाला नवी मुंबई की एक रहवासी बिल्डिंग में 21 अक्टूबर की रात को आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 6 साल की बच्ची शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें...

a
ads vidia@adsvia
8/12/2026 | 7:31 am 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U