भीलवाड़ा में अफीम तस्करों को 10 साल की सजा:एक लाख का जुर्माना ,7 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश करने के बाद सुनाई सजा
भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा की तस्करी के मामले में एनडीपीएस कोर्ट न दो अभियुक्तों को दोषी माना और दोनों को 10-10 साल के कठोर कारावास और 1-1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 7 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश किए। यह था मामला लोक अभियोजक ने बताया की 29 सितंबर 2021 को तत्कालीन थानाधिकारी बीगोद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाडपुरा की तरफ से एक मारुति कार आ रही है, जिसमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ है।इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसने त्रिवेणी चौराहा पर नाकाबंदी शुरू की। 5 प्लास्टिक के कट्टों में भरा था अवैध डोडा चूरा नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार बताया वाहन आया, जिसे रोककर जांच की गई। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले, जिनकी पहचान गोविन्द कुमार और मनोज हजूरी के रूप में हुई।कार की तलाशी लेने पर उसमें से 5 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनमें कुल 94 किलोग्राम 140 ग्राम अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने अफीम डोडा चूरा व कार को जब्त किया पुलिस ने अफीम डोडा चूरा व कार को जब्त कर दोनों मुलजिमों को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। 9 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश करने के बाद सुनाई सजा मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपराध साबित करने के लिए कोर्ट में 9 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश किए।कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस और पेश किए गए सबूतों के आधार पर दोनों आरोपितों को दोषी माना तथा 10-10 साल के कठोर कारावास एवं 1-1 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया
📌 **मुख्य समाचार**: • भीलवाड़ा में अफीम तस्करों को 10 साल की सजा:एक लाख का जुर्माना ,7 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश करने के बाद सुनाई सजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज भीलवाड़ा में अफीम तस्करों को 10 साल की सजा:एक लाख का जुर्माना ,7 गवाह और 71 डॉक्यूमेंट्स पेश करने के बाद सुनाई सजा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

