tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी:1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात

एटा के अलीगंज क्षेत्र में मितौलिया गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक मकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) घर में रखे 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया। पीड़ित राहुल पुत्र रणवीर शाक्य ने बताया कि देर रात चोरों ने उनके मकान की दीवार काटी और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और परिवार के दोनों भाइयों की पत्नियों के सारे कीमती आभूषण समेट लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी तुरंत बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए, वहीं डॉग स्क्वायड ने आसपास के रास्तों पर सुराग तलाशने की कोशिश की। जांच में जुटी पुलिस कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मामले में जांच-पड़ताल जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

a
ads vidia@adsvia
8/11/2026 | 4:36 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी:1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी:1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी:1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U