tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

देवास, धार और इंदौर में इन्वेस्ट करेगा अरविंद ग्रुप:मुख्यमंत्री के साथ अहमदाबाद में फैसला, पीएम मित्र पार्क धार में होगा 1200 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के अरविंद समूह द्वारा मध्यप्रदेश में भी अपनी यूनिट लगाई जा रही है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अरविंद समूह द्वारा देवास के निकट बरलाई, धार स्थित पीएम मित्र पार्क और इंदौर के बेटमा को मिलाकर तीन यूनिट शुरू की जा रही है। कंपनी इनके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बात बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से चर्चा के बाद कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग से दोनों राज्यों के संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में कंपनी के प्रस्तावित निवेश, पीएम मित्र पार्क में उद्योग की स्थापना, रोजगार सृजन, वस्त्र एवं परिधान (टेक्सटाइल) क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग तथा सिंहस्थ-2028 के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था सहित अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ का निवेश, 105 एकड़ जमीन आवंटित अपर मुख्य सचिव उद्योग नीरज मंडलोई, सचिव उद्योग जॉन किंग्सले तथा एमडी एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला की मौजूदगी में बताया गया कि अरविंद लिमिटेड द्वारा पीएम मित्र पार्क में लगभग 1200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इसके लिए कंपनी को 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इंदौर में संचालित पेपकोन प्रायवेट लिमिटेड के साथ कंपनी के अनुबंध के अंतर्गत हर साल लगभग 70 लाख वस्त्र का निर्माण किया जाता है। बैठक में सीसीआईपी के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा शासन स्तर पर प्रस्ताव के त्वरित परीक्षण एवं अनुमोदन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श हुआ। वस्त्र एवं परिधान उद्योगों के लिए उपलब्ध निवेश प्रोत्साहनों की जानकारी भी दी गई। इनमें पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टॉम्प एवं पंजीयन शुल्क की प्रतिपूर्ति, ग्रीन इंडस्ट्रियलाइजेशन तथा अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं के लिए सहायता सहित अन्य प्रावधान शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में जल के दोबारा उपयोग को मिलेगा बढ़ावा औद्योगिक क्षेत्रों में जल के दोबारा उपयोग के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज समाधान की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे 90 से अधिक औद्योगिक पार्कों में टेक्सटाइल, फार्मा एवं अन्य औद्योगिक क्लस्टरों में कॉमन जेडएलडी प्रणालियों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की गई। औद्योगिक पार्कों को निकटवर्ती नगर निगमों के एसटीपी से जोड़कर सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी’ मॉडल विकसित करने के सुझाव पर भी विचार हुआ। सिंहस्थ-2028 में आधुनिक संचार व्यवस्था के उपयोग की तैयारी सिंहस्थ-2028 में मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। अरविंद लिमिटेड एवं जेएम बक्सी समूह के संयुक्त उद्यम आर्य ऑम्निटॉक सॉल्यूशंस द्वारा मिशन-क्रिटिकल वायरलेस कम्युनिकेशन, वॉकी-टॉकी नेटवर्क, पीएमआरटी तथा सार्वजनिक सुरक्षा संचार समाधान उपलब्ध कराए जाते हैं। सिंहस्थ-2028 में पुलिस, सुरक्षा बल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयोजन प्रबंधन के लिए इस प्रकार के मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। जीआईएस-2027 के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुलीन लालभाई को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2027 में सहभागिता के लिए भी आमंत्रित किया। अरविंद लिमिटेड देश के प्रमुख टेक्सटाइल समूहों में शामिल है। वर्ष 1931 में स्थापित कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद में है। कंपनी डेनिम, परिधान, फैब्रिक्स एवं टेक्सटाइल वैल्यू चेन के क्षेत्र में कार्यरत है। समूह की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में 60 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है तथा कंपनी एक लाख से अधिक कपास उत्पादन करने वाले कृषकों से कच्चे माल की खरीद करती है।

a
ads vidia@adsvia
8/13/2026 | 12:46 am 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on देवास, धार और इंदौर में इन्वेस्ट करेगा अरविंद ग्रुप:मुख्यमंत्री के साथ अहमदाबाद में फैसला, पीएम मित्र पार्क धार में होगा 1200 करोड़ का निवेश. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • देवास, धार और इंदौर में इन्वेस्ट करेगा अरविंद ग्रुप:मुख्यमंत्री के साथ अहमदाबाद में फैसला, पीएम मित्र पार्क धार में होगा 1200 करोड़ का निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज देवास, धार और इंदौर में इन्वेस्ट करेगा अरविंद ग्रुप:मुख्यमंत्री के साथ अहमदाबाद में फैसला, पीएम मित्र पार्क धार में होगा 1200 करोड़ का निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U