पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान 1.3 डिग्री गिरा, डैम खतरे के निशान से नीचे
पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज (मंगलवार) को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में सामान्य से दो डिग्री तापमान कम रहा। 31.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब के 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड पंजाब के आज सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। हालांकि इससे पहले सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 5 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें सबसे ज्यादा बारिश अमृतसर में 53 मिमी हुई। इसके अलावा पठानकोट के थीन डैम और रूपनगर के रोपड़ KVK में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि लुधियाना और पटियाला में ट्रेस (TR) बारिश रिकॉर्ड हुई। राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई। अगले 7 दिन बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। 11 और 13 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 12, 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिजली की डिमांड 13 हजार पार पंजाब में रात 11:25 बजे बिजली की मांग 13,300 मेगावाट रही। इस समय पंजाब 8,876 मेगावाट बिजली ले रहा था, जबकि तय शेड्यूल 9,014 मेगावाट था। यानी खपत तय शेड्यूल से 138 मेगावाट कम रही। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,614 फीट दर्ज किया गया है। जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,680 फीट माना जाता है। यानी यह करीब 66 फीट नीचे है। पोंग डैम का जलस्तर 1,348.58 फीट था, जबकि इसका अधिकतम स्तर करीब 1,390 फीट है। यानी यह करीब 41.42 फीट नीचे है।
📌 **मुख्य समाचार**: • पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान 1.3 डिग्री गिरा, डैम खतरे के निशान से नीचे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान 1.3 डिग्री गिरा, डैम खतरे के निशान से नीचे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

