नेशनल हाईवे 130 में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में चोट आने से मौके पर दम तोड़ा
नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में लहपटरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बेलदगी निवासी युवक रूप देव राजवाड़े अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईसी 7788 में सवार होकर अंबिकापुर की ओर आ रहा था। लहपटरा के पास शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार रूप देव राजवाड़े बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण सिर में आई चोटों से उसकी तत्काल मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने लखनपुर थाने को दी। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र भेजा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन भी देर रात हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📌 **मुख्य समाचार**: • नेशनल हाईवे 130 में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में चोट आने से मौके पर दम तोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज नेशनल हाईवे 130 में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में चोट आने से मौके पर दम तोड़ा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

