माध्यमिक विद्यालयों में 14-15 अगस्त को होंगे कार्यक्रम:अम्बेडकरनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज
अम्बेडकरनगर के माध्यमिक विद्यालयों में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में गोष्ठी, परिचर्चा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को देश के विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भ, उससे प्रभावित परिवारों की पीड़ा और राष्ट्रीय एकता-अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को विभाजन विभीषिका पर आधारित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। घर-घर तिरंगा फहराने के लिए करेंगे प्रेरित अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्यक्रमों को लेकर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देशों के बाद जिला स्तर से सभी माध्यमिक विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानाचार्यों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रमों की तैयारियां तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वतंत्रता आंदोलन, देश के विभाजन के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
📌 **मुख्य समाचार**: • माध्यमिक विद्यालयों में 14-15 अगस्त को होंगे कार्यक्रम:अम्बेडकरनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज माध्यमिक विद्यालयों में 14-15 अगस्त को होंगे कार्यक्रम:अम्बेडकरनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

