अररिया में 14 अगस्त को जॉब कैंप:सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर होगी भर्ती
अररिया जिला नियोजनालय एवं संयुक्त श्रम भवन परिसर में 14 अगस्त, शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, पूर्णिया द्वारा सेल्स ट्रेनी के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब कैंप में बिहार के किसी भी जिले के पात्र बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। सेल्स ट्रेनी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उससे अधिक निर्धारित की गई है। 14500 तक की मंथली सैलरी आवेदकों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 14,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा कमीशन और इंसेंटिव का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। कैंप में भाग लेने के लिए नहीं लगेगा कोई फीस जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजन फॉर्म और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भी बताया गया है कि संबंधित नियोजक निजी क्षेत्र का है, इसलिए नियुक्ति एवं नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होगा। जिला नियोजनालय, अररिया की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
📌 **मुख्य समाचार**: • अररिया में 14 अगस्त को जॉब कैंप:सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर होगी भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज अररिया में 14 अगस्त को जॉब कैंप:सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर होगी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

