tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

सतना में दीवार तोड़कर 15 लाख के गहने चोरी:सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, एक हिरासत में; सास-बहू-बेटी के जेवर निशाने पर थे

सतना जिले के नागौद थाना और पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार तोड़कर प्रवेश किया और सास, बहू व बेटी के करीब 13 से 15 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। यह वारदात शनिवार रात के समय हुई। चोरों ने पहले घर की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर रास्ता बनाया और फिर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे आभूषणों को निशाना बनाया। चोरी के बाद बदमाशों ने पास के महेंद्र कुशवाहा के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिला वारदात के बाद पुलिस को कोदुलाल कुशवाहा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिला। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग घटना के बाद भागते हुए नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की और एक संदेही को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संदिग्ध बताया जाता रहा है। पुलिस उससे चोरी में उसकी भूमिका, संभावित साथियों और चोरी गए आभूषणों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

a
ads vidia@adsvia
8/16/2026 | 7:25 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on सतना में दीवार तोड़कर 15 लाख के गहने चोरी:सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, एक हिरासत में; सास-बहू-बेटी के जेवर निशाने पर थे. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • सतना में दीवार तोड़कर 15 लाख के गहने चोरी:सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, एक हिरासत में; सास-बहू-बेटी के जेवर निशाने पर थे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज सतना में दीवार तोड़कर 15 लाख के गहने चोरी:सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, एक हिरासत में; सास-बहू-बेटी के जेवर निशाने पर थे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U