tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

सीकर में उमस बढ़ी, 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान:अगस्त के दूसरे हफ्ते में 10% ज्यादा बरसात, फिर भी बांधों में नहीं आया पानी

सीकर में सोमवार को हुई बारिश के बाद उमस फिर बढ़ गई है। आज सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैं। गर्मी और उमस से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। अगस्त के दूसरे हफ्ते में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 7 बड़े बांध अभी भी खाली मानसून की ट्रफ लाइन अभी मध्यप्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर से गुजर रही है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी 15 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। सीकर जिला मुख्यालय पर मानसूनी बारिश कम ही हुई है। रूक-रूककर हुई बारिश की वजह से गर्मी और उमस बरकरार है। सीकर जिले में 7 छोटे-बड़े बांध हैं, लेकिन अभी तक उनमें पानी की आवक नहीं हुई है। जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश रुकने और उमस बढ़ने के कारण तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सीकर में 15 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद अगस्त महीने के तीसरे हफ्ते में बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अगस्त महीने के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश हुई और दूसरे हफ्ते में सामान्य बारिश की संभावना है। हालांकि हवाएं कमजोर होने की वजह से सीकर में उमस बनी रहेगी।

a
ads vidia@adsvia
8/11/2026 | 4:36 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on सीकर में उमस बढ़ी, 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान:अगस्त के दूसरे हफ्ते में 10% ज्यादा बरसात, फिर भी बांधों में नहीं आया पानी. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • सीकर में उमस बढ़ी, 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान:अगस्त के दूसरे हफ्ते में 10% ज्यादा बरसात, फिर भी बांधों में नहीं आया पानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज सीकर में उमस बढ़ी, 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान:अगस्त के दूसरे हफ्ते में 10% ज्यादा बरसात, फिर भी बांधों में नहीं आया पानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U