बालोद में 2 सड़क हादसों में तीन की मौत:ईको गाड़ी ने BSP के रिटायर्ड-कर्मचारी को 15 फीट तक घसीटा, हाइवा से टकराए बाइक सवार
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा दल्लीराजहरा के मुख्य बाजार में हुआ, जबकि दूसरा बिटाल के पास एनएच-30 पर हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा सोमवार शाम करीब 5.15 बजे दल्लीराजहरा के मुख्य बाजार में महावीर जनरल स्टोर्स के सामने हुआ। मारुति ईको कार बस स्टैंड की ओर से बाजार की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में गलत साइड पर आ गई और सड़क किनारे खड़े विश्राम साहू (66) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग करीब 15 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे में विश्राम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 112 की मदद से शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्राम साहू दल्लीराजहरा के सुभाष चौक के निवासी थे। वे मूल रूप से बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम अरौद (लाटाबोड़) के रहने वाले थे। वे भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी रह चुके थे। बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद कार से भिड़ी ईको पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद ईको कार तेज रफ्तार में रामदेव गल्ला भंडार के पास खड़ी एक सफेद कार से जा टकराई। इससे सफेद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ईको कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बिटाल में खड़ी हाइवा के पीछे घुसी बाइक दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 8 बजे बिटाल के पास एनएच-30 पर हुआ। यहां सड़क किनारे हाइवा खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक हाइवा के पीछे जा टकराए। एक की मौके पर, दूसरे की रास्ते में मौत टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दल्लीराजहरा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
📌 **मुख्य समाचार**: • बालोद में 2 सड़क हादसों में तीन की मौत:ईको गाड़ी ने BSP के रिटायर्ड-कर्मचारी को 15 फीट तक घसीटा, हाइवा से टकराए बाइक सवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज बालोद में 2 सड़क हादसों में तीन की मौत:ईको गाड़ी ने BSP के रिटायर्ड-कर्मचारी को 15 फीट तक घसीटा, हाइवा से टकराए बाइक सवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

