कोटा में दो डिग्री पारा गिरा,बारिश का अलर्ट:अब तक 26% कम बरसात; जानिए- चंबल के चार बड़े बांध में कितना पानी आया
प्रदेश में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग में कोटा संभाग में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह हल्की धूप खिली है। हल्की हवा चल रही है। कोटा संभाग में 16 अगस्त से बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा। केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। शहर में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिले के कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई। तापमान में भी 2 डिग्री क़ी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक 3.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। चंबल के चार बड़े बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1299.06 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1141.9 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.3 फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.70 फ़ीट भरा है।
📌 **मुख्य समाचार**: • कोटा में दो डिग्री पारा गिरा,बारिश का अलर्ट:अब तक 26% कम बरसात; जानिए- चंबल के चार बड़े बांध में कितना पानी आया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज कोटा में दो डिग्री पारा गिरा,बारिश का अलर्ट:अब तक 26% कम बरसात; जानिए- चंबल के चार बड़े बांध में कितना पानी आया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

