कौशांबी में पिकअप पलटी, श्रद्धालु की मौत:29 घायल, 6 प्रयागराज रेफर, हादसे के बाद 67 वाहनों के चालान
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कशिया करेंटी हाईवे पर लगभग 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से छह गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया। सभी श्रद्धालु शक्ति पीठ कड़ा धाम दर्शन के लिए पिकअप पर सवार होकर जा रहे थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अभियान चलाया। सोमवार को जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन का उपयोग कर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी की गई और 67 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तहत मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर जांच की और चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी न ले जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि नियमों की अनदेखी से दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि हो सकती है। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहनता से जांच की गई, जिसमें आवश्यक अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनुपालन की जांच शामिल थी। यातायात पुलिस ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से तेज रफ्तार वाहनों पर इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन के जरिए निगरानी रखी जाएगी, ताकि ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
📌 **मुख्य समाचार**: • कौशांबी में पिकअप पलटी, श्रद्धालु की मौत:29 घायल, 6 प्रयागराज रेफर, हादसे के बाद 67 वाहनों के चालान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज कौशांबी में पिकअप पलटी, श्रद्धालु की मौत:29 घायल, 6 प्रयागराज रेफर, हादसे के बाद 67 वाहनों के चालान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

