tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

नोएडा में 350 किसानों को मिलेंगे 5% कोटे के प्लॉट:ड्रॉ से तय होगी लोकेशन, दीवाली से पहले होगा ड्रा, लिस्टिंग की तैयारी शुरू

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-146 समेत अन्य सेक्टरों में किसानों के 5 प्रतिशत कोटे के लंबित भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया तेज करने जा रहा है। दिवाली से पहले 350 से ज्यादा किसानों को भूखंड देने की तैयारी है। भूखंडों की लोकेशन को लेकर किसी तरह का पक्षपात या भेदभाव का आरोप न लगे, इसके लिए आवंटन से पहले ड्रॉ कराया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक किसानों के 5 प्रतिशत कोटे के करीब 350 भूखंड अभी आवंटित किए जाने बाकी हैं। इसके लिए सेक्टर-146 और कुछ अन्य सेक्टरों में जमीन चिन्हित की जा चुकी है। अब पात्र किसानों की सूची तैयार की गई है। ड्रॉ से तय होगी अच्छी लोकेशन भूखंडों की लोकेशन को लेकर सबसे ज्यादा विवाद होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने पारदर्शी व्यवस्था अपनाने का फैसला किया है। इसके तहत पहले ड्रॉ कराया जाएगा। इसमें यह तय होगा कि किस किसान को किस तरह की लोकेशन वाला भूखंड मिलेगा। ड्रॉ में किसी किसान के नाम कॉर्नर प्लॉट निकलता है तो उसे कॉर्नर की लोकेशन दी जाएगी। इसी तरह पार्क के सामने, 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित भूखंड समेत अन्य बेहतर लोकेशन भी ड्रॉ के आधार पर तय की जाएगी। एक साथ होगा सभी किसानों का निस्तारण प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यदि प्रत्येक किसान के भूखंड का अलग-अलग निस्तारण किया गया तो पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगेगा। इसलिए सभी पात्र किसानों की सूची तैयार कर एक साथ प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई गई है। इससे लंबे समय से लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण हो सकेगा। तैयारी करने में जुटे अधिकारी ओसीडी क्रांति शेखर ने बताया कि किसानों के 5 प्रतिशत कोटे के लंबित भूखंडों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र किसानों की सूची तैयार कर एक साथ आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रयास है कि दिवाली से पहले 350 से अधिक किसानों को भूखंड मिल जाएं। लोकेशन को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों की श्रेणी और लोकेशन तय की जाएगी।

a
ads vidia@adsvia
8/10/2026 | 1:18 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on नोएडा में 350 किसानों को मिलेंगे 5% कोटे के प्लॉट:ड्रॉ से तय होगी लोकेशन, दीवाली से पहले होगा ड्रा, लिस्टिंग की तैयारी शुरू. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • नोएडा में 350 किसानों को मिलेंगे 5% कोटे के प्लॉट:ड्रॉ से तय होगी लोकेशन, दीवाली से पहले होगा ड्रा, लिस्टिंग की तैयारी शुरू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज नोएडा में 350 किसानों को मिलेंगे 5% कोटे के प्लॉट:ड्रॉ से तय होगी लोकेशन, दीवाली से पहले होगा ड्रा, लिस्टिंग की तैयारी शुरू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U