tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

एक बोरी यूरिया के लिए मांगे 380 रुपए किसान के नाम पर तीन बोरी का उठाव

बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की बिक्री को लेकर एक निजी विक्रेता पर निर्धारित दर से अधिक राशि लेने और किसान के नाम पर वास्तविक खरीद से अधिक खाद का दर्ज करने का आरोप लगा है। नगर पंचायत धापी निवासी किसान हारुन रसीद ने तेलता स्थित रेजा फर्टिलाइजर के संचालक के खिलाफ प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। किसान ने शिकायत के साथ खाद खरीद का बिल और फोन-पे भुगतान का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है। किसान के अनुसार, वह धान की खेती के लिए यूरिया खरीदने दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने एक बोरी यूरिया ली। आरोप है कि दुकानदार ने इसके लिए 380 रुपए मांगे और उनसे यही राशि ली गई। किसान का कहना है कि जब उन्होंने बिल देखा तो उसमें यूरिया की कीमत 266 रुपए दर्ज थी। इसके बाद उन्होंने अधिक राशि लिए जाने पर सवाल उठाया। किसान ने शिकायत में कहा है कि आधार से बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के बाद उनके नाम पर एक बोरी के बजाय तीन बोरी यूरिया का उठाव दर्ज कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक बोरी खाद ली थी। रिकॉर्ड में तीन बोरी दर्ज होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा। किसान का आरोप है कि इस दौरान उसे शिकायत करने पर कथित रूप से धमकाया गया। किसान ने कहा कि यूरिया की बढ़ती मांग के बीच यदि निर्धारित दर से अधिक राशि ली जाती है तो इससे खेती की लागत और बढ़ जाती है। उन्होंने कृषि विभाग से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दुकान की जांच कराई जाएगी : कृषि पदाधिकारी. भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आनंद मोहन ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों से निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत गंभीर है। दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने कहा कि संबंधित दुकान की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

a
ads vidia@adsvia
8/12/2026 | 12:27 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on एक बोरी यूरिया के लिए मांगे 380 रुपए किसान के नाम पर तीन बोरी का उठाव. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • एक बोरी यूरिया के लिए मांगे 380 रुपए किसान के नाम पर तीन बोरी का उठाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज एक बोरी यूरिया के लिए मांगे 380 रुपए किसान के नाम पर तीन बोरी का उठाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U