tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

बागपत की कल की 5 बड़ी खबरें:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा रोकी, पुलिस को मिलीं नई इंटरसेप्टर बाइकें

आज नो न्यूजपेपर डे है, इसलिए शनिवार को अखबार आपके घर नहीं पहुंचेगा। बागपत जिले की कल दिनभर की 5 बड़ी और जरूरी खबरें एक नजर में पढ़िए। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा रोकी:बागपत में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका बागपत में किसानों ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर 500 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ 'ट्रैक्टर तरंग यात्रा' निकाली। पुलिस द्वारा टटीरी गांव के समीप रोके जाने पर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और भारी हंगामा किया। इसके बाद किसानों ने 12 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की, जो बड़ौत तहसील में समाप्त हुई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी किसानों के साथ शामिल थे। उन्होंने कहा कि किसान देश की आजादी का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं और इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। किसानों ने अधिकारियों पर उनकी अनदेखी का आरोप भी लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ टटीरी कट पर जुट गए। किसानों ने सवाल उठाया कि जब उनकी जमीन का अधिग्रहण कर राजमार्ग बनाए जाते हैं तो उन्हें इन सड़कों पर चलने का अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें कॉरिडोर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दी गई तो वे वहीं धरना शुरू कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर... बागपत पुलिस को मिलीं नई इंटरसेप्टर बाइकें:स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालकर किया शुभारंभ बागपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस को नई रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें मिलीं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत इन बाइकों का शुभारंभ किया गया। इनका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को मजबूत करना और सड़क नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराना है। ये इंटरसेप्टर बाइकें यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई, निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए उपयोग की जाएंगी। पुलिस का मानना है कि इनसे कार्यक्षमता बढ़ेगी और हाईवे तथा प्रमुख मार्गों पर निगरानी बेहतर होगी, जिससे पुलिसकर्मी आपात स्थिति में तेजी से पहुंच सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर... बागपत भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण:जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज बागपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया गया। पढ़ें पूरी खबर... छपरौली विधायक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा साफ की:स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकर्ताओं संग सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बड़ौत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई विभाग के डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... युवती को अपहरण और तेजाब डालने की धमकी:आरोपी की पुलिस को चुनौती, 'लोकेशन निकाल घर पहुंच जाऊंगा' बड़ौत के बरनावा गांव में एक युवती को अपहरण और तेजाब डालने की धमकी मिली है। एक युवक पर अश्लील वीडियो और ऑडियो भेजकर संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप है। युवती ने बिनौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि आरोपी लगातार उसे फोन कर बात करने का दबाव बना रहा है। बात न करने पर आरोपी ने उसे तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी है। युवती के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी है कि वह उसकी लोकेशन पता कर उसके घर पहुंच जाएगा। उसने यह भी कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी। युवती ने बताया कि आरोपी उसे अश्लील वीडियो और ऑडियो भेजकर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें..

a
ads vidia@adsvia
8/16/2026 | 1:24 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on बागपत की कल की 5 बड़ी खबरें:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा रोकी, पुलिस को मिलीं नई इंटरसेप्टर बाइकें. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • बागपत की कल की 5 बड़ी खबरें:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा रोकी, पुलिस को मिलीं नई इंटरसेप्टर बाइकें को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज बागपत की कल की 5 बड़ी खबरें:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा रोकी, पुलिस को मिलीं नई इंटरसेप्टर बाइकें से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U