tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति:बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकला, DMU ने सिर कुचला; पैर कटा

अमृतसर में रेलवे फाटक बंद होने पर नीचे से साइकिल लेकर लाइन पार करने की कोशिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। डीएमयू यात्री ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार देर शाम डीएमयू यात्री ट्रेन रेलवे फाटक से गुजर रही थी। फाटक बंद होने के बावजूद एक व्यक्ति साइकिल समेत उसके नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। उसके पास से एक साइकिल मिली है, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी बरामद नहीं हुई। 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा शव पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और करीब 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया जाएगा। इस दौरान पहचान नहीं होने पर पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस की अपील- बंद फाटक के नीचे से न गुजरें पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी रविंदर पाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी न करें। बंद फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करना जानलेवा हो सकता है।

a
ads vidia@adsvia
8/14/2026 | 4:16 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति:बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकला, DMU ने सिर कुचला; पैर कटा. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति:बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकला, DMU ने सिर कुचला; पैर कटा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति:बंद फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकला, DMU ने सिर कुचला; पैर कटा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U