tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने और राज्य में कम बारिश समेत हाल के घटनाक्रमों की जानकारी दी। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने नए महानगरीय क्षेत्रों के गठन, पात्र सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों और स्वतंत्रता दिवस के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। यादव ने कहा, ‘‘इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर महानगरों के गठन, विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी समेत कई विधेयकों के पारित होने, अल नीनो के प्रभाव के कारण अब तक प्रदेश में 15 प्रतिशत कम बारिश और अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में भी राज्यपाल से चर्चा हुई।’’ उन्होंने बताया कि राज्यपाल को हाल में सभी पात्र अधिकारियों की पदोन्नतियों की भी जानकारी दी गई। यादव ने कहा कि राज्यपाल को जारी ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान और स्वतंत्रता दिवस के लिए की जा रही व्यापक तैयारियों से भी अवगत कराया गया।

a
ads vidia@adsvia
8/12/2026 | 1:08 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U