Jaunpur News: जौनपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी पंचप्रण की शपथ शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गायन से हुई। जो स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार गाया गया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने ध्वजारोहण किया जिसके उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचप्रण के अंतर्गत देश की एकता, अखंडता एवं एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए जनपदवासियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दिया। साथ ही कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर भी है जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी प्राप्त हुई। इसके पहले जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, वीर शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों एवं सरकारी कार्मिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने गांधी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।

📌 **मुख्य समाचार**: • Jaunpur News: जौनपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज Jaunpur News: जौनपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

