tolee
Technology & AI
Tolee NewsTechnology & AI

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Today 12 August: मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। 12 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की एक्टिविटी बनी रहेंगी। 13 अगस्त से पूर्वी हिस्सों में भी बारिश बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी, धार और मंदसौर में अति भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। इन जिलों में भी मौसम बिगड़ने के आसार राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, नीमच, गुना और श्योपुर में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पश्चिमी MP में बारिश का ज्यादा असर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्यप्रदेश में 11 से 13 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में 13 से 16 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके पीछे उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और इससे जुड़ी मौसमी परिस्थितियां अहम हैं। साथ ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में खूब बरसे बादल मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ब्यावरा में 229 मिमी, खिलचीपुर में 205 मिमी, जीरापुर में 191 मिमी, राजगढ़ में 112 मिमी और गुलाना में 102 मिमी बारिश दर्ज की गई। नरसिंहगढ़ में 95 मिमी, पचोर में 93 मिमी, कुंभराज में 91 मिमी और सारंगपुर में 88.2 मिमी बारिश हुई। 12 अगस्त रेन अलर्ट 13 अगस्त रेन अलर्ट 14 अगस्त रेन अलर्ट बारिश का दायरा बढ़ेगा अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है। खासकर पश्चिमी मध्यप्रदेश में 12 और 13 अगस्त को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। ये खबर भी पढ़ें: भारी बारिश की वजह से भोपाल में 12 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

a
ads vidia@adsvia
8/12/2026 | 12:56 pm 2 Min Read
Media 1
AI Generated Executive Summary

Latest updates on MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम. Read verified analysis on Tolee News.

📌 **मुख्य समाचार**: • MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

t/
Published In Community ToleeAI Automation Society
0
U