UP Crime: एक दोस्त की गर्लफ्रेंड तो दूसरे की खूबसूरत पत्नी से था अवैध संबंध, आधी रात को तीनों थे साथ तो हो गया बड़ा कांड
Man Murdered Amid illicit Relationship: उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस ने जांच के बाद बलवंत सिंह (28) की हत्या के आरोप में शुक्रवार (07 अगस्त, 2026) को सुबह विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि विवेक सिंह की गर्लफ्रेंड और योगेंद्र यादव की पत्नी से बलवंत का अवैध संबंध था. वह सप्ताह के कम से कम 3-4 बार दोनों से बारी-बारी मिलता था और संबंध बनाता था. पुलिस पूछताछ में विवेक सिंह और देवेंद्र यादव ने बलवंत की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया. सुनवाई के बाद कोर्ट के फैसले के तहत न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिए गए. कब और कैसे की गई हत्या? पूरा मामला मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव का है. सोमवार (03 अगस्त, 2026) को रात को बलवंत सिंह खाना खाने के बाद घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे. रात को उनकी हत्या कर दी गई. अगले दिन 4 अगस्त को सुबह करीब छह बजे खेत की मेड़ पर खून से लथपथ शव मिला तो गांव हड़कंप में मच गया. उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. सबसे हैरत की बात यह है कि बलवंत के दोनों काट बुरी तरह से कटे हुए थे. पिता प्रदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच में विवेक सिंह और देवेंद्र यादव को पकड़ा तो मामला अवैध संबंध का निकला. बलवंत का एक नहीं दो महिलाओं से अवैध संबंध था. देवेंद्र और विवेक दोनों बलवंत की करतूत से परेशान थे एसपी कमलेश बहादुर ने हत्या का खुलासा करते हुए शुक्रवार सुबह मुख्य हत्यारोपी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू (गहनी गांव) को उसके गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास से अरेस्ट कर लिया, जबकि योगेंद्र यादव को सेमराजपुर चट्टी के पास से धर दबोचा. पूछताछ में दोनों ने बताया कि बलवंत सिंह चरित्र का कमजोर आदमी था. बलवंत का एक नहीं बल्कि दो महिलाओं से प्रेम संबंध था. गांव के रहने वाले दोस्त विवेक सिंह की परिचित महिला या कहें गर्लफ्रेंड के साथ बलवंत का अफेयर चल रहा था. आरोप है कि बलवंत का देवेंद्र यादव की पत्नी के साथ भी अवैध संबंध था. शराब पिलाने के बाद की हत्या इसके बाद विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और देवेंद्र यादव ने मिलकर बलवंत की हत्या का प्लान बनाया. इसके बाद 3 अगस्त को दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से बलवंत को शराब पिलाई. इसके बाद ट्यूबवेल के पास ले जाकर डंडे से सिर पर हमला कर उसे मार जाला. मारने के बाद विवेक सिंह बलवंत का मोबाइल जेब से निकालकर ले गया और रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास छिपा दिया. वहीं, इस पूरे हत्याकांड पर अनूप कुमार (एएसपी, मऊ) का कहना है कि एक की प्रेमिका और दूसरी की पत्नी से बलवंत का संबंध होने के कारण काफी दिनों से विवाद चल रहा था. विवेक सिंह और देवेंद्र यादव ने मिलकर 3 अगस्त की रात दोनों ने उसे शराब पिलाई और डंडे से पीटकर हत्या कर दी.

📌 **मुख्य समाचार**: • UP Crime: एक दोस्त की गर्लफ्रेंड तो दूसरे की खूबसूरत पत्नी से था अवैध संबंध, आधी रात को तीनों थे साथ तो हो गया बड़ा कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज UP Crime: एक दोस्त की गर्लफ्रेंड तो दूसरे की खूबसूरत पत्नी से था अवैध संबंध, आधी रात को तीनों थे साथ तो हो गया बड़ा कांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

