UPSC CAPF Success Story: सैनिक स्कूल से 12वीं, DU से B.Sc, अब UPSC CAPF पास कर बने असिस्टेंट कमांडेंट
UPSC CAPF Success Story: अलीगढ़ के नगला फकीरा गांव के रहने वाले विष्णु चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF-AC) परीक्षा में उनका चयन सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) के पद पर हुआ है. विष्णु की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर माता-पिता को बधाई दी और विष्णु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी कामयाबी विष्णु चौधरी अलीगढ़ क्षेत्र के नगला फकीरा (धूपपुरा) गांव के निवासी हैं. उनके पिता का नाम महिपाल सिंह, पुत्र प्रताप सिंह है. सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले विष्णु ने अपनी मेहनत को सफलता का आधार बनाया. उनके चयन से सबसे अधिक खुशी परिवार के सदस्यों को है. माता-पिता के लिए बेटे की यह उपलब्धि गर्व का क्षण है. गांव के लोगों का कहना है कि विष्णु ने अपनी सफलता से युवाओं के सामने मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की है. सैनिक स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई विष्णु चौधरी की शुरुआती शिक्षा एस.डी.आई. सैनिक स्कूल, कोडागु से हुई. उन्होंने नयाबास 6बी से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया और वहां से बीएससी की डिग्री हासिल की. उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद विष्णु ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया. लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति गंभीरता के साथ उन्होंने UPSC CAPF परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार सफलता हासिल कर ली. सफलता की खबर मिलते ही घर पर जुटे लोग विष्णु चौधरी के चयन की सूचना सामने आने के बाद नगला फकीरा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. रिश्तेदारों, दोस्तों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है. लोग परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और विष्णु के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. उनकी सफलता खासतौर पर क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो सरकारी सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. मेहनत और अनुशासन से मिली मंजिल विष्णु चौधरी की कहानी बताती है कि साधारण परिस्थितियों से निकलकर भी मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. UPSC CAPF में सहायक कमांडेंट पद पर उनका चयन न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे अलीगढ़ क्षेत्र के लिए भी खुशी और सम्मान की बात है. ये भी पढ़ें... NTA Bharti: एनटीए में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस करना है ये काम, शानदार है मंथली सैलरीSuccess Story: 22 साल की उम्र में भारत आया अमेरिकी, एक आइडिया ने बदल दी जिंदगी, खड़ी कर दी करोड़ों की फूड चेन

📌 **मुख्य समाचार**: • UPSC CAPF Success Story: सैनिक स्कूल से 12वीं, DU से B.Sc, अब UPSC CAPF पास कर बने असिस्टेंट कमांडेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। • जानिए आज की मुख्य बातें और विशेष अपडेट। 📖 **विस्तृत रिपोर्ट**: आज UPSC CAPF Success Story: सैनिक स्कूल से 12वीं, DU से B.Sc, अब UPSC CAPF पास कर बने असिस्टेंट कमांडेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस विषय पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव और विश्लेषण पेश किए हैं। सत्यापित और ताजा खबरों के लिए टॉली न्यूज के साथ बने रहें।

